मैं राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश लेना चाहता हूँ । कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें ।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश हेतु एनडीए प्रवेश परीक्षा में सफल होना होता है। उम्मीदवार को विज्ञान विषयों (गणित सहित) बारहवीं परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। बारहवीं कक्षा की परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे उम्मीदवार भी इस हेतु आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 16 से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एनडीए प्रवेश परीक्षा का आयोजन संघ लोक सेवा आयोग प्रतिवर्ष दो बार अप्रैल-मई व सितंबर-अक्टूबर में करता है। देश के सभी प्रमुख समाचार पत्रों सहित रोजगार समाचार में इस आशय की सूचना प्रकाशित की जाती है। देश की रक्षा सेवाओं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठï प्रकार के दो प्रश्नपत्र होते हैं। पहला प्रश्नपत्र गणित का तथा दूसरा सामान्य ज्ञान योग्यता परीक्षण का होता है। लिखित परीक्षा के निर्धारित अंक 900 होते हैं। जिसमें गणित परीक्षण के 300 अंक और सामान्य ज्ञान योग्यता परीक्षा के 600 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए ढ़ाई घंटे का समय निर्धारित किया गया है। गणित के प्रश्रपत्र में अंक गणित, ज्यामिति, सांख्यिकी,बीज गणित, त्रिकोणमिति, क्षेत्रमिति, एकिक विधि, प्रारंभिक संख्या सिद्धांत आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। सामान्य ज्ञान योग्यता परीक्षण में अंग्रेजी की समझ, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, सामान्य विज्ञान तथा सामयिक घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण किया जाता है। इस हेतु 300 अंक निर्धारित हैं। इसमें सफल उम्मीदवारों की मेडिकल जाँच की जाती है तथा उसमें सफल उम्मीदवारों का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के रक्षा कैडेटों के रूप में चयन किया जाता है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान