मैं विज्ञापन के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहता हूँ । क्या इसमें अच्छे अवसर उपलब्ध हैं ? इससे संबंधित पाठ्यक्रम संचालित करने वाले प्रमुख संस्थानों की जानकारी दें ।

वर्तमान युग विज्ञापन का युग है। बाजारों में बढ़ते अपने उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिए रणनीतिबद्ध विज्ञापन की आवश्यकता के मद्देनजर विज्ञापन पाठ्यक्रमों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। विज्ञापन पाठ्यक्रम के बाद कॅरियर के रास्ते पर अच्छे अवसर निर्मित हो जाते हैं। मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों में भी स्ववित्त पाठ्यक्रमों के तहत किसी न किसी रूप में विज्ञापन के पाठ्यक्रम छात्रों के लिए उपलब्ध हैं, जो सामान्यत: स्नातक उपाधिधारकों के लिए हैं। विज्ञापन से संबंधित पाठ्यक्रम निम्न संस्थानों में उपलब्ध हैं- माखनलाल चतुर्वेदी राष्टï्र्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, अरेरा कालोनी, भोपाल। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर। नारसी मोजी, इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन, मुंबई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (आईआईएमसी), नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली। पुणे विश्वविद्यालय,गणेशखिण्ड, पुणे। कलकत्ता विश्वविद्यालय, कोलकाता। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, पालड़ी, अहमदाबाद।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika February 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान