मैं वीडियोग्राफी/एडिटिंग/साउंड रिकॉर्डिंग का कोर्स करना चाहता हूँ । कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें ।

फिल्म और वीडियो एडिटर्स मोशन पिक्चर्स, केबल और टेलीविजन इंडस्ट्री के ब्रॉडकास्ट के लिए साउंडट्रेक, फिल्म और वीडियो को संपादित करते हैं । इसके लिए देशभर में अनेक संस्थान कोर्सों का संचालन करते हैं । सबसे प्रतिष्ठित और जाना माना संस्थान है- फिल्म एवं टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया,पुणे । यहाँ पर फिल्म डायरेक्शन, फिल्म प्रोडक्शन और मोशन पिक्चर फोटोग्राफी में कोर्स संचालित किए जाते हैं । इसके लिए शैक्षणिक योग्यता है किसी भी विषय में स्नातक । फिल्म प्रोडक्शन का कोर्स दो साल का है, जबकि फिल्म डायरेक्शन एंड मोशन पिक्चर फोटोग्राफी का कोर्स तीन साल का है । इसके लिए 12वीं में विज्ञान विषय होना अनिवार्य है । एडमिशन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है और यदि इस क्षेत्र में कोई अनुभव हो तो उसे भी तरजीह दी जाती है । अन्य संस्थानों में एफटीआईआई, चेन्नई भी ये कोर्स कराता है । मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर, जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली एम.ए.इन, मास कम्युनिकेशन कोर्स संचालित करता है, जिसमें फिल्म मेकिंग शामिल है । यहाँ भी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन दिया जाता है । कुछ अन्य संस्थान भी वीडियो और फिल्म में डिप्लोमा कोर्स संचालित करते हैं, जैसे सत्यजीत रे फिल्म एंड टीवी इंस्टीट्यूट, कोलकाता जो मोशन पिक्चर फोटोग्राफी, वीडियो डायरेक्शन तथा एडिटिंग में दो वर्षीय स्पेशलाइज कोर्स का संचालन करता है ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika May 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान