मैं वेब डिजाइनिंग या मल्टीमीडिया कोर्स करना चाहती हूँ। कृपया मुझे बताएँ कि इन दोनों में से कौन बेहतर है ?  

वेब डिजाइनिंग आईटी इंडस्ट्री का एक प्रमुख और अटूट हिस्सा है। वर्तमान में इस क्षेत्र में मौकों की कोई कमी नहीं है। वेब डिजाइनर का काम ग्राफिक तैयार करना और लेआउट बनाना होता है यानी उसमें एक कलाकार के गुण होने चाहिए। वहीं मल्टीमीडिया आर्टिस्ट वह व्यक्ति होता है, जो फिल्म और टीवी के कार्यक्रमों और कंप्यूटर गेम्स के लिए स्पेशल इफेक्ट्स और एनिमेटेड तस्वीरें तैयार करता है। मल्टीमीडिया आर्टिस्ट प्राय: कंप्यूटर का इस्तेमाल कर तस्वीरों की एक सीरीज तैयार करते हैं और फिर उसे एनिमेटेड पिक्चर में तब्दील करते हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आपके पास रचनात्मक दिमाग, डिजाइनिंग के लिए एप्टीट्यूट और ड्राइंग स्किल्स का होना बेहद जरूरी है। एक सफल मल्टीमीडिया आर्टिस्ट बनने के लिए इस क्षेत्र में प्रयोग किए जाने वाले नवीनतम तकनीकों की जानकारी होना भी आवश्यक है। दरअसल, डिजाइनिंग और मल्टीमीडिया कोर्स एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और इनमें से किसी में भी करियर बनाने के लिए कम्प्यूटर पर पकड़ होना बेहद जरूरी है। यह तय कर पाना कि इन दोनों में से कौनसा करियर बेहतर है, आसान नहीं है। इन दोनों फील्ड्स में विकास की भरपूर संभावना है और दोनों का ही भविष्य उज्ज्वल है। परन्तु एनिमेशन और मल्टीमीडिया के अधिकांश कोर्सेज में वेब डिजाइनिंग को भी शामिल किया गया है। इसलिए यदि आप एनिमेशन और मल्टीमीडिया का कोर्स करती हैं तो यह करियर की ²ष्टि से काफी अच्छा होगा।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान