मैं शेफ बनना चाहता हूँ । कृपया मार्गदर्शन दें ।

स्वादिष्ट भोजन खाना किसे अच्छा नहीं लगता लेकिन अगर आपको खाना खिलाने और अतिथि सरकार में आनंद आता है, तो कुकिंग आपके लिए अच्छा करियर बन सकता है। सीथे शब्दों में कहें तो जो खाने से प्यार करते हैं और उसमें प्रयोग कर कद्रदानों की रुचि पैदा करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए शेफ बेहतरीन विकल्प है। देश में जिस तेजी से होटल व्यवसाय बढ़ रहा है, उससे इस क्षेत्र में रोजगार की भरपूर संभावनाएँ विकसित हो रही है। मनोरंजन जगत की बात की जाए तो टीवी चैनलों पर प्रसारित कुकरी शो ने इस फील्ड को काफी लोकप्रियता दी है। संजीव कपूर, तरला दलाल आज लगभग हर घर में पहचाने जाते हैं। आज शेफ अब बावर्ची की पारंपरिक छबि से उभरकर सेलिब्रिटी बन गया है, जिसके पास मान-सम्मान तो है ही, पैसा भी बेशुमार हैं। इस फील्ड में आने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर यह है कि भारतीय शेफ की माँग न केवल देश बल्कि विदेशों में भी खूब है । इस क्षेत्र में पैसा और सम्मान दोनों भरपूर है लेकिन यहाँ उसी को आना चाहिए जो प्रयोगशील हो और धुन का पक्का हो यहाँ यह प्रसिद्ध है कि आने का समय है, जाने का नहीं। जब तक मेहमान टेबल पर हैं, तब तक शेफ भी ड्यूटी पर है। साथ ही शारीरिक दृढ़ता, भोजन से प्यार, जानने की तीव्र इच्छा, प्रयोग करने में रुचि, अतिथि सत्कार और व्यावसायिकता की समझ अहम है। शेफ बनने के लिए केवल खाना बनाने में रुचि ही नहीं बल्कि कुछ न्यूनतम शैक्षिक योग्यताओं का होना भी आवश्यक है जैसे होटल मैनजमेंट में डिप्लोमा या डिग्री। व्यावसायिक शेफ बनने की यह मूलभूत आवश्यकता है। कुछ होटल मैनेजमेंट संस्थान फूड प्रोडक्शन में सर्टिफिकेट कोर्स की सुविधा भी देते हैं। भारत सरकार के 12 खाद्य संस्थान भी इससे संबंधित कोर्स कराते हैं, जिन्हें करने के बाद आप न केवल शेफ बल्कि होटल उद्योग से जुड़े अन्य क्षेत्रों में भी करियर बना सकते हैं। होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को बारहवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कई संस्थानों में दाखिले से पहले लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार भी लिया जाता है। पाठ्यक्रम कराने वाले प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- नेशनल काउंसिंल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, लाइब्रेरी एवेन्यू पूसा कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली। कॉलेज, ऑफ हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म, रॉय फाउंडेशन, गुडगाँव । इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कंपाउंड, अहमदाबाद। मध्यप्रदेश में होटल मैनेजमेंट-केटरिंग का पाठ्यक्रम कराने वाले प्रमुख संस्थान-विश्वविद्यालय इस प्रकार हैं- इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, भोपाल। जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर। अवधेश प्रतापसिंह विश्वविद्यालय,रीवा।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika May 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान