मैं होटल मैनेजमेंट में अपना कॅरियर बनाना चाहता हूँ । कृृपया जानकारी दें ?

होटल मैनेजमेंट में कॅरियर बनाने के लिए आपको होटल मैनेजमेंट के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना होगा जिसकी प्रवेश परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाती है। प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं कक्षा तथा अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित है। चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर होता है। यह डिप्लोमा पाठ्यक्रम नई दिल्ली स्थित नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड़ केटरिंग टेक्नोलॉजी, लाइब्रेरी एवेन्यू, पूसा परिसर, नई दिल्ली द्वारा संचालित किया जाता है। उपरोक्त कोर्स पूर्ण करने के उपरांत डेढ़ वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन होटल एडमिनिस्ट्रेशन भी किया जा सकता है। होटल उद्योग से संबंधित प्रमुख कोर्स कराने वाले संस्थान हैं- ताज ग्रुप ऑफ होटल्स रोजाबाग, औरंगाबाद। ओबेरॉय स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट, शामनाथ मार्ग, नई दिल्ली। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट कैम्पस, गोविंदपुरा, भोपाल। इंस्टीट्यूट ऑफ केटरिंग टेक्नोलॉजी एंड न्यूट्रिशन, सेक्टर-सी, अलीगंज, लखनऊ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika February 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान