विज्ञान पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर के क्या अवसर हैं ? विज्ञान पत्रकारिता का कोर्स कहाँ से किया जा सकता है ?

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वर्तमान समय में काफी तेजी से बढ़ रहा है । इस क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य के लिए विज्ञान पत्रकारिता एक अच्छा करियर विकल्प है। सरकारी व प्रायवेट चैनलों, न्यूज चैनलों, डिस्कवरी तथा नेशनल ज्योग्रॉफिक चैनलों पर विज्ञान पृष्ठïभूमि से जुड़े कई कार्यक्रमों का नियमित प्रसारण किया जाता है। प्रिंट मीडिया में भी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषयों पर पर्याप्त सामग्री प्रकाशित की जाती है। विज्ञान बैकग्राउंड के छात्र विज्ञान पत्रकारिता में बैचलर डिग्री, पीजी डिप्लोमा तथा डिप्लोमा पाठ्यक्रम एक वर्ष से तीन वर्ष की अवधि के बीच कर सकते हैं। विज्ञान पत्रकारिता का पाठ्यक्रम कराने वाले प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- स्कूल ऑफ फ्यूचर स्टडीज, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर। इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ। डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, कामराज यूनिवर्सिटी, मदुरई।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika May 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान