वीडियो संपादन क्या है ? इस क्षेत्र में कॅरियर की क्या संभावनाएँ हैं?

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अनेक क्षेत्र हैं जिनमें दक्ष लोगों की बहुत माँग है। ऐसा ही एक क्षेत्र है- वीडियो संपादन का । वीडियो संपादन के अंतर्गत कार्यक्रमों के लिए शूट हुए विभिन्न शॉट्स को स्क्रिप्ट और विषय के अनुसार संपादित करके संबंधित प्रोग्राम के लिए व्यवस्थित किया जाता है। वीडियो संपादन के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए किसी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदक का बारहवीं पास होना आवश्यक है। कई संस्थानों में स्नातक के बाद भी इस विद्या से जुड़े कोर्सों में प्रवेश दिया जाता है। आवेदक को कम्प्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए साथ ही अगर अंग्रेजी भाषा में भी आपकी बहुत अच्छी पकड़ है तो यह आपके लिए और भी फायदेमंद होगा । इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए विभिन्न संस्थानों में वीडियो संपादन के कोर्स उपलब्ध हैं जो तीन माह से लेकर दो साल तक की अवधि के हैं । लगातार शुरू हो रहे निजी चैनलों के कारण वीडियो संपादकों की माँग भी तेजी से बढ़ी है जिसे न्यूज चैनलों ने और अधिक महत्व दिया है। यही वजह है कि कॅरियर के लिहाज से वीडियो संपादन में निष्णांत युवाओं की न्यूज चैनलों, इंटरटेनमेंट चैनलों, टीवी सीरियल निर्माण, फिल्म निर्माण, डॉक्यूमेंट्री फिल्म तथा टेलीफिल्म के क्षेत्र में भारी माँग है। इसके अलावा आप फ्रीलांसर के तौर पर भी वीडियो संपादन का कार्य कर सकते हैं। वीडियो संपादन का कोर्स कराने वाले देश के प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे, महाराष्ट्र, फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट,कोलकाता, सेंट, जेवियर्स कॉलेज, मुंबई ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika May 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान