सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे के एमबीबीएस कोर्स में कैसे प्रवेश मिलता है?

सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज (ए.एफ.एम.सी.) पुणे के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए बारहवीं परीक्षा जीव विज्ञान समूह के साथ प्रथम प्रयास में नियमित छात्र के रूप में उत्तीर्ण होना चाहिए और भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान तथा अंग्रेजी में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा विज्ञान विषयों व अंग्रेजी में 50 फीसदी अंकों व गणित विषय के साथ दसवीं परीक्षा भी उत्तीर्ण होनी चाहिए। प्रवेश हेतु अविवाहित पुरुष व महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 17 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन के लिए जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, तर्कशक्ति और अंग्रेजी भाषा की लिखित परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित होती है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika May 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान