सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें।

कृषि हमारे देश की एक बहुत बड़ी आबादी के लिए जीवनोपार्जन का जरिया है इसीलिए सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) का कृषि में बहुत महत्व है। जेनेटिकली शोधित हाईब्रीड बीजों के बारे में आज लगभग सभी जानते हैं। इन बीजों को नया आकार-प्रकार एवं अधिक उत्पादकता देने का काम सीड साइंस ही करती है। गौरतलब है कि समूची दुनिया में बीजों का कारोबार करीब 30 बिलियन डॉलर का है, जिसके अगले 10-12 सालों में 75 बिलियन डॉलर होने की संभावना है। इसी के चलते तमाम राष्ट्रीय, मल्टीनेशनल कंपनियाँ बीजों के निर्माण, शोधन व खरीद-फरोख्त के क्षेत्र में उतर रही हैं। सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के कार्य का दायरा बहुत बड़ा है, जो बीजों के विकास, परिपक्वीकरण, अंकुरण जैसे पहलुओं से जुड़ा होता है। इसके लिए तमाम तरह की बीज सेम्पलिंग, टेस्टिंग, कंडीशनिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और स्टोरेज मसलों पर शोध के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में सीड साइंटिस्ट, एनालिस्ट तथा टेक्नोलॉजिस्ट की अहम भूमिका होती है, जो बीजों के आकलन, मूल्यांकन, जलवायु, रोग प्रतिरोधकता आदि के बारे में शोध करते हैं। सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रमों में दाखिला ग्रेजुएशन के बाद लिया जा सकता है, जिसके लिए एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, बायोलॉजी या फॉरेस्ट्री में स्नातक होना जरूरी है। कोर्स में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। भारत का बीज निर्यात व्यवसाय तीसरी दुनिया के देशों में बड़ी तेजी से फल-फूल रहा है, ऐसे में सीड इंडस्ट्री में बतौर एग्रीकल्चर साइंटिस्ट, रिसर्च ऑफिसर, सीड प्रोडक्शन/सर्टिफिकेशन ऑफिसर, सीड टेस्टिंग ऑफिसर, सीड इंस्पेक्टर और लेक्चरर के तौर पर नियुक्त हुआ जा सकता है। सीड साइंस एंड टेक्नोलॉजी का कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध है- इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट, पूसा रोड, नई दिल्ली-12। आचार्य एन. जी. रंगा एग्रीकल्चरल विश्वविद्यालय, हैदराबाद। हरियाणा एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय, हिसार। यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस, बंगलुरू, कर्नाटक।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान