सीताराम जिंदल स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी प्रदान करें। 

आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के बच्चों को सीताराम जिंदल फाउंडेशन हर साल स्कॉलरशिप प्रदान करता है। सीताराम जिंदल फाउंडेशन की स्थापना विभिन्न क्षेत्रों में गरीब तथा पिछड़े लोगों को सहायता देने के उद्देश्य से 1969 में हुई थी। यह फाउंडेशन हर साल 12 हजार से अधिक छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करता है। कक्षा 11वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तथा डिप्लोमा कर रहे छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। स्कॉलरशिप की पाँच कैटेगरी हैं। कैटेगरी ‘ए’ के तहत ग्यारहवीं-बारहवीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जिन लडक़ों ने पिछली कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक तथा लड़कियों ने पिछली कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं वही आवेदन के योग्य माने जाएँगे। चुने गए विद्यार्थियों को हर महीने 500 रुपए मिलेंगे। कैटेगरी ‘बी’ के तहत आईटीआई की पढ़ाई कर रहे छात्र 500 रुपए और छात्राएँ 700 रुपए प्रतिमाह की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। कैटेगरी ‘सी’ के अंतर्गत ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थी आते हैं। इस कैटेगरी की छात्राएँ प्रतिमाह 800 रुपए तथा छात्र 600 रुपए प्रतिमाह की स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। कैटेगरी ‘डी’ के अंतर्गत डिप्लोमा कर रहे विद्यार्थी आते हैं। इस कैटेगरी में चयनित छात्र 800 रुपए तथा छात्राएँ 1000 रुपए प्रतिमाह की स्कॉलरशिप पाएँगे। कैटेगरी ‘ई’ में मेडिकल तथा इंजीनियरिंग के विद्यार्थी शामिल किए गए हैं। इस कैटेगरी में लड़कियों को 1500 रुपए प्रतिमाह तथा लडक़ों को 1300 रुपए प्रतिमाह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को हर माह अतिरिक्त 500 से 1000 रुपए दिए जाएँगे। आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। कैटेगरी ‘ए’ तथा ‘बी’ के लिए आवेदन करते समय बीपीएल कार्ड की फोटोकॉपी संलग्न करनी आवश्यक है। वहीं कैटेगरी ‘सी’, ‘डी’ एवं ‘ई’ के आवेदन हेतु उम्मीदवार के परिवार की आमदनी 4 लाख रुपए प्रतिवर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। स्कॉलरशिप से संबंधित विस्तृत विवरण के लिए द ट्रस्टी, सीताराम जिंदल फाउंडेशन, नैचुरले, नंबर-11, ग्रीन रवेन्यू, सेक्टर-डी 3 के पीछे, वसंत कुंज, नई दिल्ली-70 से संपर्क करें।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान