हैदराबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन के एमएससी इन अप्लाइड न्यूट्रीशन कोर्स में प्रवेश किस प्रकार मिलता है ?

हैदराबाद स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन के एमएससी इन अप्लाइड न्यूट्रीशन कोर्स में प्रवेश हेतु बीएससी होम साइंस, बीएससी बायोकेमिस्टी विद न्यूट्रीशन, एमबीबीएस, बीएससी न्यूट्रीशिन आदि में से किसी एक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री आवश्यक है। इस कोर्स हेतु होने वाली प्रवेश परीक्षा डेढ़ घंटे की होती है जिसमें 100 वस्तुनिष्ठï प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें 40 प्रश्न न्यूट्रीशन के, 25 प्रश्न बायोकेमिस्ट्री के, 25 प्रश्न फिजियोलॉजी के तथा 10 प्रश्न माइक्रोबायोलॉजी के होते हैं। प्रवेश परीक्षा की मैरिट के आधार पर इस कोर्स हेतु उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika May 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान