आदित्य में लगे हैं सात पेलोड

एल1 अंतरिक्ष में स्थित वह स्थान है, जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल समान होता है। एल-1 के पास की कक्षा में रखे गए सेटेलाइट से सूर्य को बिना किसी छाया लगातार देखा जा सकेगा। ''आदित्य'' में सात पेलोड हैं। ये पेलोड फोटोस्फेयर (प्रकाशमंडल), क्रोमोस्फेयर (कोरोना और फोटोस्फेयर के बीच की परत) और सूर्य की सबसे बाहरी परत (कोरोना) का अध्ययन करेंगे। एल-1 का उपयोग करते हुए चार पेलोड सीधे सूर्य की ओर होंगे। शेष तीन पेलोड एल-1 पर ही क्षेत्रों का अध्ययन करेंगे।