एशियाड के बाद पैरा एशियाई खेलों में भी लहराया तिरंगा

भारतीय पैरा एथलीटों ने 28 अक्टूबर 2023 को इतिहास रच दिया जब उन्होंने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में अपना अभियान 111 पदकों के साथ समाप्त किया, जो किसी भी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता में देश के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। पैरा एथलीटों ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य के साथ कुल 111 पदक जीते।

भारत एशियाई खेलों में 'अबकी बार, 100 पार' के लक्ष्य के साथ उतरा था और उसे पार किया था। अब पैरा एशियाई खेलों में भी भारत ने इतिहास रचा और 100 से ज्यादा पदक जीते। पैरा एशियाई खेलों में पिछला रिकॉर्ड 72 पदकों का था। पैरा एशियाई खेलों में पांचवें स्थान पर रहा भारत-पदक तालिका में भारत चीन (521 पदक: 214 स्वर्ण, 167 रजत, 140 कांस्य), ईरान (44 स्वर्ण, 46 रजत, 41 कांस्य), जापान (42 स्वर्ण, 49 रन, 59 कांस्य) और कोरिया (30 स्वर्ण, 33 रजत, 40 कांस्य) से नीचे पांचवें स्थान पर रहा, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।