मैंने कक्षा 12वीं की परीक्षा जीव विज्ञान विषय के साथ 60% अंकों से उत्तीर्ण की है तथा में अब आगे फूड टेक्नॉलॉजी में बी.एस.सी. या डिप्लोमा कोर्स करना चाहता हूं के बारे में विस्तृत जानकारी दें।

वर्तमान समय में तेजी से भागती जिंदगी में आम लोगों के जीवन में पैकेट बंद भोजन की भूमिका बढ़ती जा रही है । लोगों की बढ़ती हुई माँग को देखकर फूड टेक्नोलॉजी में कैरियर की अपार संभावनाएँ हैं । फूड टेक्नोलॉजी में संबंधित पाठ्यक्रम करने के बाद खाद्य निर्माण से जुड़ी बड़ी कंपनियों, होटलों, फास्टफूड उद्योगों और बेकरियों में सुपरवाइजर, प्रोडक्शन असिस्टेंट मैनेजर, एडवाइडर, फू्रड एनालॉजिस्ट, क्वालिटी एश्योरेंस आदि के रूप में रोजगार पा सकते हैं । फूड प्रिजरवेशन कक्षाएँ चला सकते हैं । पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 10 +2 अंग्रेजी भौतिक, विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित के साथ 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है । जिनके पास 10+2 में जीव विज्ञान विषय नहीं है मगर ऐसे छात्रों की बी.ए. (ऑनर्स) फूड टेक्नोलॉजी में प्रवेश लेने के बाद प्रथम वर्ष सामान्य पढ़ना पढ़ेगा । इसमें बी.एस-सी., बी.टेक और एम.टेक. पाठ्यक्रम भी संचालित है ।12वीं के बाद फूड टेक्नोलॉजी के कोर्स की अवधि 3 वर्ष है जबकि बी.एससी. के पश्चात इसकी अवधि 2 वर्ष है और कुछ संस्थाओं में बारहवीं के बाद 4 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स कराया जाता है । फूड टेक्नोलॉजी में बी.एस-सी. कराने वाले प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- आईआईटी खड़गपुर, महात्मा गाँधी विश्वविद्यालय, प्रियदर्शनी हिल्स, कोट्टायम, शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंस विवेक विहार, नई दिल्ली, भारतीय कृषि विज्ञान पूसा, नई दिल्ली, मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी, औरंगाबाद, मणिपुर विश्वविद्यालय, इम्फाल, इस्लाममिया विश्वविद्यालय स्वामी रामानंद तीर्थ, मराठावाडा, यूनिवर्सिटी नांदेड आदि। फूड टेक्नोलॉजी में एम.एस-सी. कराने वाले कुछ प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- गोविंद वल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय, आणंद गुजरात, एम.एस. विश्वविद्यालय, बड़ोदरा, डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय हिसार, सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट साइंस, मैसूर आदि ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान