बैंक पीओ भर्ती परीक्षा सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर - 26 फरवरी 2026


बैंक पीओ भर्ती परीक्षा

सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर

दिनांक: 26 फरवरी 2026


1. निम्नलिखित में से कौन सा जियो पारसी योजना का उद्देश्य है?

अ) पारसी समाज का सर्वांगीण विकास
ब) पारसी समुदाय का समावेशी विकास
स) पारसी समुदाय को प्रसव सहायता और परिवार कल्याण सहयोग द्वारा उनकी जनसंख्या वृद्धि में मदद करना
द) पारसियों की जनसंख्या में हो रही कमी के कारणों का पता लगाकर उनका निराकरण करना

उत्तर: स) पारसी समुदाय को प्रसव सहायता और परिवार कल्याण सहयोग द्वारा उनकी जनसंख्या वृद्धि में मदद करना


2. राज्यों की राजधानियों में राज्यपालों के आवास-सह-कार्यालयों को "राजभवन" के स्थान पर अब किस नाम से जाना जाता है?

अ) महामहिम भवन
ब) लोक गृह
स) लोक भवन
द) लोक सेवा भवन

उत्तर: स) लोक भवन


3. समाचारों की सुर्खियों में रहा ‘भारत जेन’ क्या है?

अ) भारत की अगली पीढ़ी में देश-प्रेम की भावना विकसित करने की पहल
ब) युवाओं पर केंद्रित एक स्वयंसेवी संगठन
स) लोक प्रशासन में भ्रष्टाचार के समूल विनाश हेतु युवाओं की पहल
द) भारत का पहला सम्प्रभु बहुभाषी और मल्टीमॉडल कृत्रिम मेधा संचालित वृहद भाषा मॉडल

उत्तर: द) भारत का पहला सम्प्रभु बहुभाषी और मल्टीमॉडल कृत्रिम मेधा संचालित वृहद भाषा मॉडल


4. संविधान दिवस 2025 (26 नवंबर) पर संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण कहाँ किया गया?

अ) पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय
ब) न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय
स) वाशिंगटन डीसी स्थित विश्व बैंक मुख्यालय
द) लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स परिसर

उत्तर: अ) पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय


5. 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी औपचारिक रूप से भारत को मिली है। भारत में ये खेल कहाँ आयोजित किए जाएंगे?

अ) नई दिल्ली
ब) अहमदाबाद
स) हैदराबाद
द) चेन्नई

उत्तर: ब) अहमदाबाद




पत्रिका

...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे