मध्यप्रदेश शासन का बड़ा फैसलाः मप्र में अब 55 जिले

5 अक्टूबर को सरकार ने मैहर और पांढुर्ना को जिला बनाने के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ प्रदेश में अब जिलों की संख्या 55 पहुंच गई है। नोटिफिकेशन के बाद दोनों जिलों में कलेक्टर भी नियुक्त कर दिए गए। नए जिले मैहर में रानी बाटड कलेक्टर होंगीं। वे अभी शहडोल संभाग में अपर आयुक्त (राजस्व) थीं। इसी तरह पांढुर्ना में अजय देव शर्मा को कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे अभी उज्जैन जिला पंचायत में सीईओ थे।