सीबीएसई सीटीईटी सितंबर 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू


सीबीएसई सीटीईटी सितंबर 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 (रविवार) को देशभर के 192 शहरों में 27 भाषाओं में किया जाएगा।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 है।

इस बार आवेदन पोर्टल पर उम्मीदवारों को परीक्षा शहर चुनने का विकल्प नहीं दिया जाएगा।

सीटीईटी परीक्षा संरचना

सीटीईटी में दो पेपर होते हैं:

  • पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के लिए (प्राथमिक स्तर)।
  • पेपर 2: कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनने के लिए।

पेपर 1 के लिए आवश्यक योग्यता: 12वीं पास के साथ D.El.Ed, BTC, JBT, B.El.Ed या समकक्ष डिप्लोमा।

पेपर 2 के लिए योग्यता: स्नातक के साथ B.Ed, D.El.Ed या स्पेशल एजुकेशन B.Ed आदि।

सीटीईटी परीक्षा के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

परीक्षा पैटर्न

पेपर 1 में शामिल विषय:

  • बाल विकास और शिक्षा शास्त्र
  • गणित
  • पर्यावरण अध्ययन
  • दो भाषाएँ

पेपर 2 में शामिल विषय:

  • बाल विकास और शिक्षा शास्त्र
  • भाषा I और II
  • गणित एवं विज्ञान
  • सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान

तैयारी के सुझाव

  • पर्यावरण अध्ययन के लिए एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें।
  • विज्ञान के लिए कक्षा 8 से 10 तक की पुस्तकें उपयोग करें।
  • सामाजिक विज्ञान में इतिहास, भूगोल और राजनीति विज्ञान पर ध्यान दें।
  • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र की अवधारणाओं को अच्छी तरह समझें।
  • गणित के विषय जैसे प्रतिशत, ब्याज, सरलीकरण और संख्या प्रणाली का नियमित अभ्यास करें।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika May 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे