प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 18 अक्टूबर, 2023 को नए प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उनके डीए में चार परसेंट बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही उनका डीए 42 परसेंट से बढ़कर 46 परसेंट हो गया है। बढ़ा हुआ डीए जुलाई से लागू होगा।
इससे केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। केंद्र सरकार साल में दो बार अपने कर्मचारियों के डीए में बदलाव करती है। इससे पहले जनवरी से डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। साथ ही रेलवे के कर्मचारियों को 78 दिन का परफॉरमेंस लिंक्ड बोनस देने का भी फैसला किया गया है।