2035 तक स्थापित करें भारतीय अंतरिक्ष स्टेशनः मोदी

पीएम मोदी ने 17 अक्टूबर 2023 को इसरो के वैज्ञानिकों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। गगनयान मिशन का रिव्यू किया। इस दौरान इसरो ने पीएम मोदी को बताया कि भारत का अपना स्पेस स्टेशन 2035 तक बन जाएगा। 2040 में पहले भारतीय को चांद पर भेजा जाएगा।

इसके अलावा इसरो ने कहा कि शुक्रयान और मंगलयान पर भी काम कर रहें हैं। अंतरिक्ष विभाग ने गगनयान मिशन की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिसमें अब तक विकसित विभिन्न टेक्नोलॉजी जैसे ह्यूमन-रेटेड लॉन्च वाहन और सिस्टम क्वालिफिकेशन शामिल हैं। ह्यूमन-रेटेड लॉन्च व्हीकल के 3 मिशनों समेत करीब 20 बड़े टेस्ट की योजना बनाई गई है।