10 वर्षों में सातवीं बार प्रदेश में 1000 मिमी से कम हुई है वर्षा

30 सितंबर को वर्ष 2023 की बरसात का सीजन (एक जून से 30 सितंबर) समाप्त हो गया है। इस बार मध्य प्रदेश की सामान्य वर्षा का कोटा लगभग पूरा हो गया है। हालांकि 10 वर्ष में सातवीं बार इस वर्ष 2023 में मप्र में 1000 मिमी से कम 943.2 मिमी वर्षा हुई है। इस वर्ष छह जिलों गुना, अशोकनगर, दमोह, सतना, रीवा एवं सीधी में सामान्य से 24 से लेकर 38 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है। इसी के साथ अक्टूबर के पहले सप्ताह में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी भी शुरू हो सकती है।