मैं मास्टर ऑफ फॉरेन ट्रेड का पाठ्यक्रम करना चाहता हूँ। इसके लिए आवश्यक योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया एवं संस्थानों की जानकारी दें।

विदेश व्यापार के महत्व को ध्यान में रखकर भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने 1964 में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान की स्थापना की । संस्थान द्वारा कई प्रकार के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं । मास्टर प्रोग्राम इन इंटनेशनल बिजनेस में प्रवेश हेतु 50% अंकों में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है । इस दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश लिखित परीक्षा, सामूहिक परिचर्चा एवं व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर होता है । संस्थान का पता है- भारतीय विदेश व्यापार संस्थान, आईटीएफटी भवन, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया, नई दिल्ली-110017 । इसके अलावा अन्य प्रमुख संस्थान हैं - जेवियर्स निर्यात- आयात मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, बी. 49, ए.के. पुरी, पटना, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, 46/2 गारियाहार रोड, कोलकाता । मास्टर ऑफ फॉरेन ट्रेड के पाठ्यक्रम इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड एंड रिसर्च राऊ, इंदौर में भी उपलब्ध हैं ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान