क्यूएस रैंकिंग में गलगोटिया विश्वविद्यालय को मिला 15वाँ स्थान
नोएडा स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय ने क्यूएस रैंकिंग 2026 में निजी विश्वविद्यालयों में 15वाँ स्थान हासिल किया है। देश के सभी सार्वजनिक और निजी विश्वविद्यालयों की सूची में इसे 43वाँ स्थान मिला है।
इस उपलब्धि के अवसर पर विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया और चांसलर सुनील गलगोटिया ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग और टाइम्स हायर एजुकेशन में प्रभावशाली प्रदर्शन की सराहना की।
डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि विश्वविद्यालय का G-Scale लर्निंग इकोसिस्टम, सिंगापुर स्थित नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के मॉडल से प्रेरित है। साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर और ड्रोन जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में की जा रही पहल, विश्वविद्यालय को भविष्य-उन्मुख अकादमिक वातावरण बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रही है।