हेरिटेज मैनेजमेंट और कंजर्वेशन एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं, स्मारकों और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और प्रबंधित करने का कार्य किया जाता है।
आने वाले समय में हेरिटेज मैनेजमेंट एक उज्ज्वल करियर विकल्प बन सकता है, क्योंकि यह एक बड़ा और तेजी से विकसित होने वाला सेक्टर है। यह हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, टूरिज्म मैनेजमेंट, ट्रेवल मैनेजमेंट और पुरातत्व संरक्षण जैसे क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है।
यह क्षेत्र उन युवाओं के लिए उपयुक्त है जिन्हें नई चुनौतियों को स्वीकार करना और नई-नई जगहों को देखना पसंद है। यह छात्रों को करियर के अच्छे अवसर प्रदान करता है।
भारत के विभिन्न संस्थानों द्वारा हेरिटेज मैनेजमेंट और कंजर्वेशन से जुड़े कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज में कई महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
हेरिटेज मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के लिए सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में कई अवसर उपलब्ध हैं।