मैं होटल मैनेजमेंट का कोर्स करना चाहता हूँ। क्या इस कोर्स को करने के बाद जॉब आसानी से मिल सकता है? इस पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा कब आयोजित की जाती है ? होटल मैनेजमेंट से संबंधित विभिन्न संस्थानों के नाम एवं पते भी बताइए।

लगातार बढ़ती व्यावसायिकता तथा प्रतिस्पर्धा ने अन्य क्षेत्रों की तरह होटल उद्योग में रोजगार के अनेक अवसरों को बढ़ाया है । होटल मैनेजमेंट में कैरियर बनाने के लिए आपको होटल मैनेजमेंट के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना होगा । जिसकी प्रवेश परीक्षा नई दिल्ली स्थित नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित की जाती है । जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा तथा अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष है । उपरोक्त पाठ्यक्रम पूर्ण करने के बाद डेढ़ वर्षीय पोस्ट गे्रजुएट डिप्लोमा इन होटल एडमिनिस्ट्रेशन भी किया जा सकता है । इसके अलावा होटल मैनेजमेंट से जुड़े कुछ प्रमुख केंद्र इस प्रकार हैं- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, ताज ग्रुप होटल मैनेजमेंट, रोजा बागा, औरंगाबाद 431001, ओबेरॉय स्कूल ऑफ होटल, शामनाथ मार्ग, नई दिल्ली, वेलकम ग्रुप ग्रेजुएट स्कूल ऑफ होटल एडमिनिस्ट्रेशन, वैली व्यू मणिपाल -576119, इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट 1100 क्वाटर्स नजदीक अकादमी ऑफ एडमिशन भोपाल-462016, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी, इंदौर, जीवाजी यूनिवर्सिटी, ग्वालियर आदि ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika March 2026

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान