मैं विमान परिचारिका (एयर होस्टेस) बनना चाहती हूँ। इस क्षेत्र के लिए आवश्यक योग्यता एवं इस क्षेत्र में सम्भावनायें बताएँ।

विमान परिचारिका का कार्य यात्रियों को उड़ान संबंधी जानकारी देना एवं विमान में यात्रियों की देखभाल व सेवा करना है । विमान परिचारिका बनने के लिए किसी भी संकाय में स्नातक होना जरूरी है । उम्र 21 से 25 वर्ष हो । ऊँचाई कम से कम 155 सेमी तथा अधिकतम 170 सेमी हो । इन योग्यताओं के अलावा सुंदर व आकर्षक व्यक्तित्व, साफ रंग, सौम्यता और धारा प्रवाह हिंदी व अंग्रेजी का ज्ञान जरूरी है । इसके अलावा कोई एक विदेशी भाषा का ज्ञान अतिरिक्त योग्यता मानी जाती है । विमान परिचारिका पद के चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा होती है । इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के साथ हवाई यातायात संबंधी प्रश्न होते हैं । लिखित परीक्षा में चयन के बाद समूह चर्चा, साक्षात्कार तथा चिकित्सा परीक्षण के उपरांत अंतिम रूप से चयन किया जाता है । वर्तमान समय में विमान सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ विमान परिचारिकाओं की माँग बढ़ती जा रही है । इंडियन एअरलाइंस एवं अन्य निजी विमान सेवाओं में अनेक संभावनाएँ एअर होस्टेस के लिए मौजूद हैं ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika March 2026

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान