मैं बारहवीं के बाद सेना में जाना चाहता हूँ। इसके लिए आवश्यक योग्यता और आयु सीमा क्या है? जानकारी दें।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा के माध्यम से भारतीय थलसेना, नौसेना एवं वायुसेना स्कंधों में प्रवेश लिया जा सकताहै। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आर्मी विंग हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा (कला, वाणिज्य, विज्ञान या किसी भी समूह में) उत्तीर्ण होना निर्धारित है। वायुसेना एवं नौसेना के लिए आवेदक का भौतिकी, रसायन एवं गणित विषय के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना हैं या जो 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वे छात्र जो 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं या जो 12 वीं की परीक्षा में बैठ रहे हैं, वे भी इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। इस परीक्षा में बैठने हेतु आयु सीमा 16.5 से 19 वर्ष के बीच है एवं अभ्यर्थी का अविवाहित होना आवश्यक शर्त है।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika March 2026

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान