मैं खेलकूद के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहता हूँ। इसके लिए 12वीं के बाद कौनसे पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश में इससे संबंधित पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों के पते बताएँ।

वर्तमान में खेलों के क्षेत्र में उजले कैरियर की अपार संभावनाएँ हैं । खेलकूद से संबंधित शारीरिक शिक्षा पाठ्यक्रम कई स्तरों पर संचालित किए जाते हैं । सर्टिफिकेट इन फिजिकल एजुकेशन में प्रवेश हेतु न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण होना है । इसमें प्रवेश हेतु आयु 17 से 19 वर्ष के बीच होना आवश्यक है । पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान में व्यावसायिक स्तर पर शिक्षा दी जाती है । खेलकूद में मध्यप्रदेश के इन संस्थानों से विभिन्न पाठ्यक्रम किए जा सकते हैं- लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, शक्तिनगर, ग्वालियर, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, तक्षशिला परिसर, खंडवा रोड, इंदौर, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, होशंगाबाद रोड, भोपाल-462026, शारीरिक शिक्षा विभाग, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika February 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान