मैं फार्मेसी के क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहता हूँ। मध्यप्रदेश तथा प्रदेश से बाहर के प्रमुख संस्थानों के पते बताएं।

मध्यप्रदेश में फार्मेसी पाठ्यक्रम में प्रवेश काउंसलिंग के आधार पर होता है। काउंसलिंग 12वीं में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर होती है। इसके लिए सूचना रोजगार और निर्माण में प्रकाशित होती है। फार्मेसी के क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए मध्यप्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में या तो फार्मेसी विभाग के तहत या संबंधित कॉलेजों में पाठ्यक्रम उपलब्ध है। फार्मेसी के क्षेत्र में देश के प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर (राजस्थान), डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी साइंस, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़, बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नालॉजी, पिलानी (राजस्थान), डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी साइंस, नागपुर विश्वविद्यालय, जे.एस.एस. कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी, लाल बाग, सुभाष सर्किल, बैंगलौर, डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्यिूटिकल साइंस, डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय, डिब्रूगढ़ (असम), महाराजा सूरजमल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जनकपुरी नई दिल्ली, जामिया हमदर्द फैकल्टी ऑफ फार्मेसी, हमदर्द नगर-नई दिल्ली, बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, बेसरा, रांची (झारखंड), बिहार कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, पटना (बिहार), इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी (उत्तरप्रदेश), डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी, यादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता (प. बंगाल) । जिनमें प्रवेश की प्रक्रिया अलग-अलग है ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika April 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika March 2026

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान