भारत 2026 में 4-6 देशों के साथ व्यापार समझौते कर सकता है


भारत 2026 में 4-6 देशों के साथ व्यापार समझौते कर सकता है

वर्ष 2026 व्यापार के लिए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का वर्ष होगा। भारत का यूरोपीय यूनियन और न्यूजीलैंड के साथ एफटीए होने की संभावना है। पेरू के साथ व्यापार समझौते को लेकर नौ चरणों की वार्ता पूरी की जा चुकी है, जबकि चिली के साथ चार चरणों की वार्ता पूरी की जा चुकी है। कनाडा के साथ एक बार फिर से व्यापार समझौते को लेकर हाल ही में बातचीत शुरू की गई है। अमेरिका के साथ भी द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर छह चरणों की वार्ता पूरी हो चुकी है और नए साल में कभी भी पहले चरण का व्यापार समझौता हो सकता है।

सरकार इन देशों के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत करने और भारत की अर्थव्यवस्था के विकास के लिए इन समझौतों को शीघ्र लागू करने के लिए काम कर रही है। इन मुक्त व्यापार समझौतों से भारतीय व्यवसायों और उद्योगों को वैश्विक बाजारों तक पहुंच प्राप्त होगी, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धा क्षमता में वृद्धि होगी।

यूरोपीय यूनियन, न्यूजीलैंड, पेरू, चिली, कनाडा और अमेरिका के साथ भारत इन व्यापार समझौतों के जरिए एक मजबूत और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार ढांचा स्थापित करने का लक्ष्य रखता है। यह भारत को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंच पर एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में मजबूत करेगा।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे