भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होने से 2200 करोड़ रुपये का नुकसान


भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होने से 2200 करोड़ रुपये का नुकसान

टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होने वाला है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान ने इस प्रतियोगिता में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के इस फैसले से सभी हितधारकों को होने वाले नुकसान को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है।

आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला अनुमान के मुताबिक लगभग 25 करोड़ डॉलर (2200 करोड़ रुपये से अधिक) का रेवेन्यू लेकर आता है। ऐसे में आगामी टी20 वर्ल्ड कप में यह हाई-वोल्टेज मुकाबला नहीं होने से सभी संबंधित पक्षों को भारी वित्तीय नुकसान हो सकता है।

सिर्फ मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में होता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के कारण दोनों टीमें केवल मल्टी-नेशन टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने होती हैं। इस मुकाबले का रोमांच इतना जबरदस्त होता है कि आईसीसी अक्सर दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखता है।

इन मैचों से ब्रॉडकास्टर्स को भी भारी मुनाफा होता है। अगर 15 फरवरी को होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होता है, तो इससे सभी स्टेकहोल्डर्स को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

भारतीय मीडिया ब्रॉडकास्टर को होगा करोड़ों का नुकसान

पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बहिष्कार की घोषणा की है। अगर पाकिस्तान अपने फैसले पर अड़ा रहता है, तो उसे करोड़ों डॉलर के रेवेन्यू का नुकसान हो सकता है।

मैच नहीं होने की स्थिति में आईसीसी के खजाने के साथ-साथ भारतीय मीडिया ब्रॉडकास्टर जियोस्टार को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जियोस्टार पहले से ही आईसीसी के साथ अपने 3 अरब डॉलर के करार पर फिर से बातचीत करने की कोशिश कर रहा है।

इस बड़े मुकाबले से मेजबान ब्रॉडकास्टर को 200 से 250 करोड़ रुपये तक के विज्ञापन राजस्व का नुकसान हो सकता है। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान 10 सेकंड के विज्ञापन की कीमत लगभग 40 लाख रुपये तक होती है।

आईसीसी लगा सकता है पीसीबी पर जुर्माना

अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करता है, तो वॉकओवर की स्थिति में भारत को पूरे अंक मिल जाएंगे। हालांकि, आईसीसी के पास पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर वित्तीय जुर्माना लगाने का पूरा अधिकार रहेगा।

आईसीसी और पीसीबी के पूर्व संचार प्रमुख समी-उल-हसन बर्नी ने इस मुकाबले की आर्थिक गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक भारत-पाकिस्तान मैच की लागत लगभग 25 करोड़ डॉलर होती है, जिसमें केवल ब्रॉडकास्टिंग ही नहीं बल्कि सभी पहलू शामिल होते हैं।

पाकिस्तान की सालाना क्रिकेट आय लगभग 3.55 करोड़ डॉलर है। ऐसे में अगर आईसीसी पीसीबी पर जुर्माना लगाता है, तो पाकिस्तान क्रिकेट को भारी नुकसान हो सकता है और यह उसकी आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika September 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika August 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे