2027 तक भारत बनेगा 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था: पीयूष गोयल


2027 तक भारत बनेगा 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विश्वास जताया है कि भारत 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की विकास यात्रा नहीं रुकेगी। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 698 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है।

गोयल ने कोलकाता में मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (MCCI) के वर्चुअल सत्र में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की आर्थिक नीतियों में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहा है, बल्कि आर्थिक मोर्चे पर इतिहास भी रच रहा है।

तीन वर्षों में हासिल होगा 5 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य

गोयल ने कहा कि भारत अगले तीन वर्षों में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में पूरी मजबूती से बढ़ रहा है। यह लक्ष्य विकसित भारत 2047 की दिशा में पहला बड़ा कदम होगा।

उन्होंने कहा, "बड़ी अर्थव्यवस्थाएं कठिन समय में बनती हैं, शांत पानी में कोई नाव पार नहीं लगती। यह भारत का समय है जब हमें एकजुट होकर देश को उसकी सही जगह दिलानी है।"

विदेशी मुद्रा भंडार और आर्थिक स्थिरता

गोयल ने कहा कि भारत की विकास नीति समावेशी, टिकाऊ और ईमानदार है। सेवा, सुशासन और नवाचार को प्राथमिकता दी जा रही है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अब 698 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, बैंकिंग सेक्टर मजबूत हुआ है और महंगाई नियंत्रण में है।

उन्होंने इसे पिछले 11 वर्षों की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम बताया और कहा कि भारत वैश्विक मंच पर मजबूती से उभर रहा है।




पत्रिका

...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 | विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 | विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
प्रतियोगिता निर्देशिका अगस्त-2025
और देखे
...
प्रतियोगिता निर्देशिका - जुलाई 2025
और देखे