नवीनतम सामान्य ज्ञान के तथ्य – 19 फरवरी 2026


नवीनतम सामान्य ज्ञान के तथ्य – 19 फरवरी 2026

  • स्मृति मंधाना को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर:
    29 वर्षीय भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर चुना गया। उन्होंने 50 ओवर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज शतक (50 गेंदों में) लगाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा।

  • असम में देश की पहली अंडरवॉटर रोड-रेल टनल:
    असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे देश की पहली अंडरवॉटर रोड कम रेल टनल बनाई जाएगी। 33.7 किमी का यह ग्रीनफील्ड कॉरिडोर गोहपुर और नुमालीगढ़ को जोड़ेगा। नदी के नीचे 15.79 किमी लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग बनाई जाएगी।

  • मुंबई वॉटर मेट्रो सेवा शुरू होगी:
    मुंबई में दिसंबर से वॉटर मेट्रो सेवा शुरू होगी, जिसमें बैटरी से चलने वाली फेरी शामिल होंगी। शुरुआत में यह सेवा नरीमन पॉइंट, वर्ली, बांद्रा, जुहू और वर्सोवा को जोड़ेगी। भविष्य में इसे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ा जाएगा। भारत में पहली वॉटर मेट्रो कोच्चि में शुरू हुई थी।

  • तारिक रहमान बने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री:
    बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव में बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। इसके बाद तारिक रहमान ने ढाका स्थित संसद भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वह पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के पुत्र हैं।

  • चीन कर रहा परमाणु केंद्रों का विस्तार:
    नई सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार चीन सिचुआन प्रांत में गोपनीय परमाणु हथियार केंद्रों का विस्तार कर रहा है, जहां नए बंकर और पाइपलाइन दिखाई दी हैं। वर्तमान में दुनिया के 9 देशों के पास लगभग 12,321 परमाणु हथियार हैं।




पत्रिका

...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे