सामान्य ज्ञान के नवीनतम करंट अफेयर्स 2026


सामान्य ज्ञान के नवीनतम करंट अफेयर्स - 2026

  • प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर में प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया: गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु और डिबूगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहली इमरजेंसी लैडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। 2.86 किमी लंबा, 6 लेन का यह एक्सट्राडोज्ड ब्रिज गुवाहाटी-नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ता है और पूर्वोत्तर का पहला ऐसा ब्रिज है।
  • अंतर्राष्ट्रीय मिलिट्री एडवेंचर चैलेंज कप: भारतीय सेना पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन करेगी, जो 18-23 फरवरी को पूर्वी हिमालय की तलहटी में होगी। इसमें भारत, भूटान, सऊदी अरब, नेपाल, ब्राजील, कजाखस्तान, किर्गिज़स्तान और श्रीलंका की टीमें भाग लेंगी।
  • ग्लोबल साउथ एआई इम्पैक्ट समिट: दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए पहले ग्लोबल साउथ एआई इम्पैक्ट समिट में 20 देशों के नेता और 45 से अधिक देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हैं। यह पांच दिवसीय सम्मेलन है।
  • वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट को प्लैटिनम रेटिंग: तमिलनाडु का यह पोर्ट भारत का पहला ऐसा बंदरगाह बना जिसे भारतीय हरित भवन परिषद ने प्लैटिनम रेटिंग दी। पोर्ट में जितनी ऊर्जा इस्तेमाल होती है, उतनी या उससे ज्यादा ऊर्जा उत्पन्न होती है।
  • भारत के प्रमुख बंदरगाह:
    • दीनदयाल पोर्ट (कांडला): देश का सबसे बड़ा कार्गो पोर्ट और अंतरराष्ट्रीय व्यापार का मुख्य केंद्र।
    • जवाहरलाल नेहरू पोर्ट: सबसे बड़ा कंटेनर पोर्ट, लगभग 50% हिस्सेदारी।
    • चेन्नई पोर्ट: देश का सबसे पुराना आधुनिक बंदरगाह, 1881 में स्थापित।
  • भारत की तटरेखा और पोर्ट का अवलोकन: भारत 15वें स्थान पर है, समुद्री तट की लंबाई 7,500 किमी। लगभग 95% विदेशी व्यापार पोर्टों के माध्यम से होता है। 13 प्रमुख पोर्ट केंद्र सरकार के और 200 से अधिक छोटे पोर्ट राज्य सरकारों द्वारा संचालित हैं।




पत्रिका

...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे