मध्यप्रदेश समूह 2 उपसमूह 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा - 26 फरवरी 2026
मध्यप्रदेश समूह 2 उपसमूह 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा
दिनांक: 26 फरवरी 2026
1. निम्नलिखित में से किस देश ने 2011 से बंद पड़े विश्व के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र को गत दिसंबर माह में पुनः चालू करने का निर्णय लिया है?
अ) फ्रांस
ब) जर्मनी
स) रूस
द) जापान
उत्तर: द) जापान
2. भारत में वर्ष 2025 में परमाणु ऊर्जा की उत्पादन क्षमता लगभग 9 गीगावाट थी। वर्ष 2047 तक इसकी कितनी क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य है?
अ) 25 गीगावाट
ब) 50 गीगावाट
स) 75 गीगावाट
द) 100 गीगावाट
उत्तर: द) 100 गीगावाट
3. बीमा क्षेत्र के विकास हेतु सरकार द्वारा दिसंबर 2025 में लाए गए नए कानून "सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) 2025" के तहत देश में बीमा क्षेत्र में कितने प्रतिशत तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की अनुमति है?
अ) 26 प्रतिशत
ब) 51 प्रतिशत
स) 74 प्रतिशत
द) 100 प्रतिशत
उत्तर: द) 100 प्रतिशत
4. ‘दृष्टिबाधित महिला’ टी-20 विश्व कप 2025 निम्नलिखित में से किस देश की टीम ने जीता?
अ) नेपाल
ब) श्रीलंका
स) भारत
द) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर: स) भारत
5. सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित प्रधानमंत्री कार्यालय किस नाम से जाना जाएगा?
अ) एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव
ब) सेवा तीर्थ
स) सेवा भवन
द) सेवा लोक भवन
उत्तर: ब) सेवा तीर्थ