दो विज्ञानियों को चिकित्सा का नोबेल

वर्ष 2023 के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषण 2 अक्टूबर 2023 को कर दी गई। यह पुरस्कार हंगरी के सागन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कैटालिन कारिको और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर ड्रू वीसमैन को दिया गया है। दोनों ने पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में शोध किया था। दोनों वैज्ञानिकों को ये पुरस्कार कोविड-19 के खिलाफ उनकी खोज के लिए दिया गया है। उनकी खोज की मदद से कोविड-19 के खिलाफ एमआरएनए वैक्सीन का विकास संभव हो पाया।