मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा की प्रतिमा का अनावरण किया


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

27 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेठ गोविंददास शासकीय जिला चिकित्सालय, जबलपुर पहुंचकर वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री जवाहरलाल दर्डा की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री जवाहरलाल दर्डा ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और जबलपुर से उनका गहरा नाता रहा है। श्री दर्डा ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में भी उल्लेखनीय कार्य किए।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस का भी जबलपुर से गहरा संबंध रहा। बोस ने 23 वर्ष की उम्र में आईसीएस परीक्षा पास कर अंग्रेजों के अहंकार को तोड़ा, जब वे भारतीयों की प्रतिभा को कम आंकते थे।

महान स्वतंत्रता सेनानियों की प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने अफ्रीका से स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत कर इसे नई दिशा दी। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने अंग्रेजों की अधीनता कभी स्वीकार नहीं की और जीते जी आज़ाद रहने का संकल्प निभाया।

श्री दर्डा ने स्वतंत्रता के बाद महाराष्ट्र के विभिन्न मंत्रालयों में 23 वर्षों तक कार्य कर जनहित और सामाजिक सरोकारों के लिए कई कार्य किए।

मध्यप्रदेश का स्वास्थ्य और आर्थिक विकास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वर्ष 2002-03 में जहाँ राज्य में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, अब 30 हो चुके हैं और अगले दो वर्षों में 50 हो जाएंगे।

मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और राज्य की विकास दर 12% तक पहुंच चुकी है। वर्ष 2002-03 में प्रति व्यक्ति आय ₹11,000 थी, जो अब बढ़कर ₹1,52,000 हो गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत तेजी से आर्थिक विकास कर रहा है और अब जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे