>MP Assistant Professor (SET) Exam 2025 - Political Science Questions & Answers-25-11-2025


मध्यप्रदेश सहायक प्राध्यापक (सेट) भर्ती परीक्षा — 25-11-2025
राजनीति शास्त्र के प्रश्न उत्तर

  1. बहुलवादियों के अनुसार राज्य का मुख्य कार्य है:
    अ. अपने नागरिकों के कल्याण को बढ़ावा देना
    ब. विभिन्न समूहों तथा समुदायों की गतिविधियों में सामंजस्य स्थापित करना
    स. सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना
    द. असमानता को दूर करना
    उत्तर: ब. विभिन्न समूहों तथा समुदायों की गतिविधियों में सामंजस्य स्थापित करना

  2. निम्नलिखित में से कौनसा एक सुमेलित नहीं है?
    अ. संविधान का 42वाँ संशोधन – मौलिक कर्तव्य
    ब. संविधान का 52वाँ संशोधन – दल-बदल निरोधक कानून
    स. संविधान का 73वाँ संशोधन – पंचायती राज
    द. संविधान का 84वाँ संशोधन – केन्द्र-राज्य सम्बन्ध
    उत्तर: द. संविधान का 84वाँ संशोधन – केन्द्र-राज्य सम्बन्ध

  3. लोकसभा सचिवालय किसके प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में आता है?
    अ. गृह मंत्रालय के
    ब. संसदीय कार्य मंत्रालय के
    स. प्रधानमंत्री कार्यालय के
    द. लोकसभा के अध्यक्ष के
    उत्तर: द. लोकसभा के अध्यक्ष के

  4. नीचे दिए हुए मूल अधिकारों में से किस अधिकार को डॉ. अम्बेडकर ने संविधान की आत्मा व हृदय कहा?
    अ. शोषण के विरुद्ध अधिकार
    ब. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
    स. समानता का अधिकार
    द. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
    उत्तर: द. संवैधानिक उपचारों का अधिकार

  5. निम्नलिखित में से कौनसा एक नीति निदेशक तत्व गाँधीजी के दर्शन से मिलता है?
    अ. समान कार्य के लिए समान वेतन
    ब. कार्यपालिका का न्यायपालिका से पृथक्करण
    स. ग्राम पंचायतों को मजबूत करना
    द. समान न्याय तथा मुफ्त कानूनी सहायता
    उत्तर: स. ग्राम पंचायतों को मजबूत करना




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे