मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट के लिए उम्मीदवारों वेरिफिकेशन फिंगरप्रिंट के माध्यम से किया जायेगा। जिन उम्मीदवारों का फिंगरप्रिंट मिसमैच होगा उनके रेटिना का मिलान किया जायेगा उसके बाद ही भर्ती की प्रक्रिया में शामिल होने का मौका प्रदान किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 7090 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए 16 अक्टूबर से प्रदेश भर में प्रारंभ होने जा रही है भर्ती के नोडल अधिकारी ही तय करेंगे कि अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल होगा या नहीं। जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी। यह बदलाव पहली बार किया जा रहा है। इसकी वजह है- अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों के चलते सरकार की खूब किरकिरी हुई है। देश के अलग-अलग राज्यों में भी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी सामने आई। पुलिस भर्ती में कहीं कोई कमी न रहे, इसके लिए इस बार रेटिना तक की जांच की व्यवस्था की जा रही है। हर परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक मशीन के साथ रेटिना स्कैनर भी इस बार उपलब्ध कराए जाएंगे।