पौष्टिक खाना 74 प्रतिशत भारतीयों की पहुंच से बाहरः संयुक्त राष्ट्र

13 दिसंबर को प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में साल 2020 में 76% लोग हेल्दी फूड की व्यवस्था नहीं कर पाते। 2021 में मामूली सुधार के साथ 74% यानी 100 करोड़ से ज्यादा लोग सेहतमंद खाना वहन करने में परेशानी का सामना कर रहे थे।

स्टेट ऑफ फूड सिक्योरिटी एंड न्यूट्रीशन (SOFI) 2023 शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि उस अवधि में खाद्य सामग्री की कीमतें जिस तेजी से बढ़ी, आय उसकी तुलना में नहीं बढ़ सकी। भारत में 2021 में प्रति व्यक्ति हेल्दी फूड का रोजाना का खर्च करीब 250 रुपए था। बांग्लादेश में ये खर्च 267 रुपए, पाकिस्तान में इसकी लागत 325 रुपए थी। भूटान में लागत 441 रुपए, नेपाल में प्रति व्यक्ति सेहतमंद खाने की लागत 383 रुपए, श्रीलंका में 350 रुपए लागत थी। पड़ोसी पाकिस्तान में 82% को, जबकि बांग्लादेश में 66% लोग हेल्दी खाना नहीं जुटा पाते हैं। 5 साल से कम के दो करोड़ से अधिक बच्चों का वजन कम 2022 में बच्चों में वेस्टिंग (लंबाई के मुकाबले कम वजन) के मामले में भारत में दर मैक्सिमम रही। यहां पांच साल से कम उम्र के 2.1 करोड़ (18.7%) बच्चे इस हेल्थ प्रोब्लम का सामना कर रहे थे। भूटान में इस तरह के मामले नहीं मिले। जबकि अफगानिस्तान में यह दर 3 लाख, बांग्लादेश में 14 लाख, ईरान में 3 लाख, नेपाल में 20 लाख, श्रीलंका में 3 लाख और पाकिस्तान में 21 लाख बच्चे इस स्थिति का सामना कर रहे थे। 0-5 महीने के शिशुओं के बीच स्तनपान के मामले में भारत ने 63.7% के साथ सुधार किया है, जो वैश्विक औसत से 47.7% से अधिक है। हालांकि दक्षिण एशिया में जन्म के समय कम वजन के सबसे अधिक (27.4%) मामले भारत में है। इसके बाद बांग्लादेश और नेपाल हैं। देश की 15 से 49 वर्ष की 53% महिलाएं एनीमिया ग्रसित थीं, जो दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा थी। दुनिया में 2022 में 73.5 करोड़ लोग भुखमरी या कुपोषण के शिकार थे। इनमें से 40 करोड़ से ज्यादा लोग एशिया के हैं। इनमें से 31 करोड़ से ज्यादा लोग तो दक्षिण एशिया में रहते हैं। अफ्रीका में 28.2 करोड़, तो लैटिन अमेरिका और कैरिबिया में 4.3 करोड़ और ओशनिया में 30 लाख लोग कुपोषित थे। सबसे कम 1.4 करोड़ कुपोषित उत्तरी अमेरिका और यूरोप में है।

According to the information received on December 13, according to the report of the Food and Agriculture Organization of the United Nations (FAO), 76% people in India are not able to arrange for healthy food in the year 2020. With slight improvement in 2021, 74% i.e. more than 100 crore people were facing difficulty in affording healthy food. The report titled State of Food Security and Nutrition (SOFI) 2023 states that the income could not keep pace with the increase in food prices during that period. Nutritious food is cheaper in India than neighboring countries The per capita daily expenditure on healthy food in India in 2021 was around Rs 250. In Bangladesh this cost was Rs 267, in Pakistan its cost was Rs 325. In Bhutan the cost was Rs 441, in Nepal the per capita cost of healthy food was Rs 383, in Sri Lanka the cost was Rs 350. In neighboring Pakistan, 82% people, while in Bangladesh, 66% people are not able to get healthy food. More than two crore children under 5 years are underweight In 2022, the rate of wasting (low weight for height) among children was maximum in India. Here 2.1 crore (18.7%) children under five years of age were facing this health problem. Such cases were not found in Bhutan. Whereas in Afghanistan this rate was 3 lakh, in Bangladesh 14 lakh, in Iran 3 lakh, in Nepal 20 lakh, in Sri Lanka 3 lakh and in Pakistan 21 lakh children were facing this situation. India has improved in terms of breastfeeding among infants aged 0-5 months with 63.7%, which is higher than the global average of 47.7%. However, India has the highest incidence (27.4%) of low birth weight in South Asia. After this there are Bangladesh and Nepal. 53% of the country's women aged 15 to 49 were suffering from anemia, which was the highest in South Asia. 73.5 crore people are dying of hunger, 40 crore of them are from Asia. In 2022, 735 million people in the world were victims of starvation or malnutrition. Of these, more than 40 crore people are from Asia. Of these, more than 31 crore people live in South Asia. 282 million people in Africa, 43 million in Latin America and the Caribbean and 3 million in Oceania were undernourished. The least number of 14 million malnourished people are in North America and Europe.