रेलवे भर्ती परीक्षा सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर - 13 फरवरी 2026


रेलवे भर्ती परीक्षा

सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर – 13 फरवरी 2026

  1. ईस्पोर्ट्स वर्ल्ड कप फाउंडेशन (EWCF) ने नेशंस कप 2026 की सूची में किस नए खेल को शामिल किया?
    A.) हॉकी
    B.) टेबल टेनिस
    C.) शतरंज
    D.) कैरम
    उत्तर: (C) शतरंज

  2. हाल ही में लोक सभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। लोक सभा अध्यक्ष को किस प्रक्रिया द्वारा पद से हटाया जा सकता है?
    A.) राष्ट्रपति के आदेश द्वारा
    B.) प्रधानमंत्री की अनुशंसा द्वारा
    C.) लोक सभा के सभी सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा
    D.) लोक सभा के तत्कालीन सभी सदस्यों के बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा
    उत्तर: (D) लोक सभा के तत्कालीन सभी सदस्यों के बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा

  3. हाल ही में पीएम-सूरज (PM-SURAJ) पोर्टल ने वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित ऋण वितरण लक्ष्य को पार कर लिया। यह पोर्टल किस मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होता है?
    A.) ग्रामीण विकास मंत्रालय
    B.) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
    C.) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
    D.) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
    उत्तर: (B) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

  4. हाल ही में भारत और फ्रांस ने SCALP (स्टॉर्म शैडो) मिसाइलों की खरीद को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा की। यह मिसाइल किस प्रकार की है?
    A.) सतह से हवा में मार करने वाली रक्षा मिसाइल
    B.) लंबी दूरी की वायु से प्रक्षेपित क्रूज़ मिसाइल
    C.) पनडुब्बी से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल
    D.) टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल
    उत्तर: (B) लंबी दूरी की वायु से प्रक्षेपित क्रूज़ मिसाइल

  5. हाल ही में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने लोक सभा में 'स्वावलंबिनी योजना' के संबंध में जानकारी दी। यह योजना मुख्य रूप से किस समूह के लिए लक्षित है?
    A.) उद्यमी बनने की आकांक्षा रखने वाली युवा महिलाएँ
    B.) आधुनिक कृषि अपनाने वाले ग्रामीण किसान
    C.) निर्यात प्रोत्साहन चाहने वाले MSME उद्यम
    D.) विनिर्माण क्षेत्र के कुशल श्रमिक
    उत्तर: (A) उद्यमी बनने की आकांक्षा रखने वाली युवा महिलाएँ




पत्रिका

...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे