">
रेलवे भर्ती परीक्षा सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर - 26 फरवरी 2026


रेलवे भर्ती परीक्षा

सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर

दिनांक: 26 फरवरी 2026


1. हेल्पलाइन-14490 निम्नलिखित में से किस वर्ग के नागरिकों को त्वरित और अधिक सुलभ सहायता प्रदान करता है?

अ) माता-पिता से बिछुड़ गए बच्चे
ब) संकटग्रस्त महिला
स) अकेले जीवन-यापन कर रहे वरिष्ठ नागरिक
द) रेलयात्रियों

उत्तर: ब) संकटग्रस्त महिला


2. यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने के लिए निम्नलिखित में से किसे वर्ष 2026-27 के लिए नामित किया गया है?

अ) बैसाखी महोत्सव
ब) गणेश चतुर्थी
स) छठ महापर्व
द) रासलीला

उत्तर: स) छठ महापर्व


3. जलवायु परिवर्तन निष्पादन सूचकांक 2026 में भारत का रैंक कितना है?

अ) 7वाँ
ब) 8वाँ
स) 10वाँ
द) 23वाँ

उत्तर: द) 23वाँ


4. अटल पेंशन योजना के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

अ) अटल पेंशन योजना मई 2015 में प्रारंभ की गई थी।
ब) अटल पेंशन योजना भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।
स) यह योजना 18-40 वर्ष आयु के सभी भारतीय नागरिकों (आयकरदाताओं को छोड़कर) के लिए उपलब्ध है जिनका बैंक/डाकघर में बचत खाता है।
द) 31 अक्टूबर 2025 तक अटल पेंशन योजना के अंतर्गत महिलाओं का नामांकन 48 प्रतिशत है।

उत्तर: ब) अटल पेंशन योजना भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा कार्यान्वित की जा रही है।


5. “आपकी पूंजी, आपका अभिमान” निम्नलिखित में से किस विचार पर केंद्रित है?

अ) शेयर बाजार में खुदरा निवेशकों के हितों का संरक्षण
ब) वित्तीय क्षेत्र में बिना दावे वाली संपत्तियों को उनके कानूनी उत्तराधिकारियों/नामांकित व्यक्तियों को हस्तांतरित करना
स) निवेशक/जमाकर्ता जागरूकता
द) शेयर बाजार में धोखाधड़ी को रोकना

उत्तर: ब) वित्तीय क्षेत्र में बिना दावे वाली संपत्तियों को उनके कानूनी उत्तराधिकारियों/नामांकित व्यक्तियों को हस्तांतरित करना




पत्रिका

...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika March 2026
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे