कांस्टेबल के पदों पर भर्ती (SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023)

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में विभिन्न कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बंपर भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 7,547 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन विंडो 30 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट -ssc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।