रूस के लूना-25 स्पेसक्राफ्ट की चांद पर हुई क्रैश लैंडिंग

लूना-25 मिशन फेल होने रूस को हुआ 200 मिलियन डॉलर का नुकसान रूस के मून मिशन को बड़ा झटका लगा है। चांद की सतह पर उतरने जा रहा रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चांद पर क्रैश हो गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार रूस का लूना-25 अनियंत्रित कक्षा में घूमने के बाद चंद्रमा से टकराकर क्रैश हो गया। काफी अधिक देरी और असफलताओं के बाद करीब 50 साल बाद रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट 11 अगस्त को लॉन्च किया गया था। लूना- 25 के क्रैश होने से रूस की अंतरिक्ष एजेंसी को बड़ा नुकसान हुआ है। इस मिशन के लिए भारी-भरकम पैसा खर्च हुआ था। लूना-25 के दुर्घटनाग्रस्त होने से रूस को काफी नुकसान हुआ है। लूना-25 मिशन का बजट करीब 200 मिलियन डॉलर (16,63,14,00,000 रुपये) था। यानी रूस को इस मिशन के फेल होने से 16.6 अरब रुपये का नुकसान हुआ है। इस 200 मिलियन डॉलर के बजट में स्पेसक्राफ्ट को डेवलप करना, लॉन्च ऑपरेशन, मिशन कंट्रोल और चांद से मिले डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण शामिल था।