भारतीय शेयर बाजार में पिछले 6 महीने से रेकॉर्ड तेजी रखी है। 15 सितंबर को 16 साल का रेकॉर्ड तोड़ते हुए सेंसेक्स लगातार 11वें कारोबार सत्र में तेजी में रहा और ऑल-टाइम हाई 67,927 का स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी 20,222 के रेकॉर्ड स्तर तक पहुंचा। हालांकि बाद में बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 320 अंक बढ़कर 67,838 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 67 अंकों की तेजी रही। यह 20,170 के स्तर पर बंद हुआ। 2023-24 में अब तक सेंसेक्स और निफ्टी 18% से अधिक तो 2023 में अब तक 11% से अधिक चढ़ चुके हैं। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की बाजार पूंजी 323.40 लाख करोड़ रुपए हो गई है और पिछले 6 महीने में निवेशकों की संपत्ति 65 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है।