सरोगेट माताओं और एकल पुरुषों के लिए संतान पालन अवकाश


सरोगेट माताओं और एकल पुरुषों के लिए संतान पालन अवकाश

प्रदेश सरकार ने 48 साल पुराने सिविल सेवा अवकाश नियम में संशोधन किया है। अब सरोगेट या कमीशनिंग मां (सरोगेसी के माध्यम से जन्मी संतान की मां) को मातृत्व अवकाश मिलेगा और एकल पुरुष सरकारी कर्मचारी को संतान पालन अवकाश का अधिकार मिलेगा। दत्तक माता-पिता को 15 दिन का पितृत्व अवकाश मिलेगा। शिक्षकों को प्रतिवर्ष 10 अर्जित अवकाश मिलेंगे और अवकाश की बचत सेवानिवृत्ति के बाद नकद की जा सकेगी। ये प्रावधान 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे।

वित्त विभाग ने अवकाश नियम 2025 अधिसूचित कर दिए हैं। सेवाकाल में अर्जित अवकाश 300 दिन से अधिक नहीं होंगे। पुराने नियम मध्य प्रदेश सिविल सेवा (अवकाश) नियम 1977 के अंतर्गत थे, जिन्हें आधुनिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संशोधित किया गया है। प्रदेश के लगभग 7.5 लाख नियमित कर्मचारी इसका लाभ उठाएंगे।

संतान पालन अवकाश

पहली बार अवकाश पूर्ण वेतन के साथ 365 दिन मिलेगा, और दूसरी बार अवकाश में 80% वेतन का भुगतान होगा। यह अवकाश 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए अनुमत होगा।

सरोगेट और एकल पिता के लिए अवकाश

पहले दो वर्ष तक अवकाश लेने पर वेतन कटौती का प्रावधान नहीं था, लेकिन संशोधित नियम में यह शामिल किया गया है। एक वर्ष में तीन बार से अधिक अवकाश स्वीकृत नहीं होंगे। एकल महिलाएं एक कैलेंडर वर्ष में छह बार अवकाश ले सकती हैं। दत्तक माता को तब अवकाश नहीं मिलेगा जब उनके पास एक से अधिक जीवित संतान हो।

शिक्षकों के लिए अर्जित अवकाश का नकदीकरण

पितृत्व अवकाश पत्नी के प्रसव से 15 दिन पहले या प्रसव के छह महीने तक लिया जा सकेगा, जिसमें वेतन मिलेगा। सरोगेसी के माध्यम से जन्मी संतान के कमीशनिंग पिता को भी छह महीने के भीतर 15 दिन का पितृत्व अवकाश मिलेगा।

प्रावधान और अपवाद

  • असाधारण अवकाश पर वेतन नहीं मिलेगा।
  • पीजी योग्यता प्राप्त करने के लिए चिकित्सकों को 36 माह का अध्ययन अवकाश मिलेगा।
  • नियम लागू नहीं होंगे:
    • आकस्मिक, दैनिक दर या अंशकालिक कर्मचारी
    • आकस्मिक निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी
    • कार्यभारित स्थापना में नियुक्त कर्मचारी
    • संविदा पर नियुक्त कर्मचारी




पत्रिका

...
Pratiyogita Nirdeshika February 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे
...
Pratiyogita Nirdeshika January 2026
और देखे
...
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
और देखे