मध्य प्रदेश की तीन विभूतियां संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्मानित

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन में 6 मार्च 2024 को आयोजित एक अलंकरण समारोह में प्रदेश की तीन विभूतियों को वर्ष 2023 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने रंगमंच के क्षेत्र में श्री राजीव वर्मा और श्री अनूप जोशी तथा संगीत के क्षेत्र में सुश्री कलापिनी कोमकली को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया। पुरस्कृत विजेताओं को अंगवस्त्रम और एक लाख रुपए की नगद धनराशि भी प्रदान की गई।

श्री राजीव वर्मा को रंगमंच अभिनय में, श्री अनूप जोशी को संबद्ध नाट्यकला- प्रकाश विन्यास में तथा सुश्री कलापिनी कोमकली को हिंदुस्तानी गायन संगीत में विशिष्ट योगदान के लिए अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में वर्ष 2022 और 2023 के लिए कुल 94 विभूतियों को अकादमी पुरस्कार और 7 कलाकारों को अकादमी फेलोशिप प्रदान किए गये। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी एवं संस्कृति राज्यमंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
MPPSC -राज्य सेवा परीक्षा–पेपर I सामान्य अध्ययन मूल्य मात्र - 500 रु

 

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
IBPS BANK PO / SBI PO Solved And Model Papers Price only -20 Rs

 

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
मध्यप्रदेश का संपूर्ण सामान्य ज्ञान E-Book मूल्य मात्र -50 रु

प्रतियोगिता निर्देशिका–स्टडी मटेरियल खरीदे-
2024 की परीक्षाओं हेतु 2023 की वार्षिकी E-Book मूल्य मात्र -50रु

President Smt. Draupadi Murmu honored three eminent personalities of the state with the Sangeet Natak Akademi Award for the year 2023 in a investiture ceremony organized on 6 March 2024 at Vigyan Bhawan. President Smt. Murmu honored Mr. Rajeev Verma and Mr. Anup Joshi in the field of theater and Ms. Kalapini Komkali in the field of music by giving them copper plates. Angavastram and cash amount of Rs 1 lakh were also given to the award winners. Mr. Rajeev Verma has received the Academy Award for his special contribution in theater acting, Mr. Anup Joshi in allied theater arts - lighting and Ms. Kalapini Komkali for his special contribution in Hindustani vocal music. In the programme, a total of 94 personalities were given Academy Awards and 7 artistes were given Academy Fellowship for the year 2022 and 2023. On this occasion, Union Culture and Tourism Minister Shri G. Kishan Reddy and Minister of State for Culture Shri Arjun Ram Meghwal were also present.

 

BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA –Study Material-
2023 yearbook for 2024 exams E-Book Price only -50 Rs

   

BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material -
CUET 2023 (Common University Entrance Test - U.G) E-Book Price only -500 Rs

 

BUY PRATIYOGITA NIRDESHIKA – Study Material-
IBPS PO/SBI PO/RBI Grade-B Phase 1 E-Book Price only -500 Rs