पेंट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कॅरियर की क्या संभावनाएँ हैं ? पेंट टेक्नोलॉजी का पाठ्यक्रम कहाँ से किया जा सकता है ?

वर्तमान समय में पेंट उद्योग एक बड़ा तकनीकी क्षेत्र बन गया है। पेंट उद्योग के तहत पेंट टेक्नोलॉजी की यह नई विद्या चमकता हुआ करियर बनकर उभरी है। पेंट उद्योग वास्तव में पेंट टेक्नोलॉजी पर आधारित है जो पूरी तरह से वैज्ञानिक स्वरूप में स्थापित हो चुका है। जैसी जगह पेंट का प्रयोग होता है, उसी के अनुसार इसका स्वरूप बनता है और उसी आधार पर इसका नाम भी दिया जाता है। जैसे वॉटर बेस्ट कोटिंग, रेडिएशन ट्रीटेड कोटिंग, इलेक्ट्रो डिपोजिशन, ऑटोमोबाइल पेंट आदि। स्वरूप चाहे कुछ भी हो, मगर हर एक के मूल में रसायनों का मिश्रण ही है। सभी पेंट्स में रेजिन केे कॉम्प्लेक्स यानी जटिल रासायनिक मिश्रण, प्लास्टिसाइजर, पॉलिमर्स आदि का प्रयोग किया जाता है। पेंट की गुणवत्ता सुधारने के लिए आज भारत में अनुसंधान और विकास का कार्य काफी बड़ी मात्रा में किया जा रहा है। इसीलिए इस क्षेत्र में रोजगार की चमकीली संभावनाएँ हैं। अगर आप में काबिलियत है तो कोई भी पेंट कंपनी आपको हाथों-हाथ लेगी और मोटा वेतन और सुख-सुविधाएँ भी देगी। यही नहीं, अगर आप पेंट टेक्नोलॉजी में पारंगत हैं तो व्यावसायिक स्तर पर पेंट उत्पादन कंपनियों में आपके लिए रोजगार ही रोजगार है। इसके अलावा पेंट उत्पादन से संबंधित मशीनों का निर्माण करने वाली कंपनियों, कच्चा माल देने वाली कंपनियों में भी रोजगार के अवसर हैं। पेंट टेक्नोलॉजी में स्नातक और स्नातकोत्तर, दोनों ही स्तर के पाठ्यक्रम देश में उपलब्ध हैं। दोनों ही पाठ्यक्रमों में विज्ञान विषय मूलत: रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों का ही प्रवेश संभव है। जहाँ तक ग्रेजुएट स्तर के पाठ्यक्रमों का सवाल है, इनमें बी.टेक. इन पेंट टेक्नोलॉजी, बी.एससी इन पेंट्स, बी.टेक इन केमिकल टेक्नोलॉजी, बी.टेक. इन ऑयल एंड टेक्नोलॉजी जैसे पाठ्यक्रम प्रमुख हैं। दूसरी ओर पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के पाठ्यक्रम हैं, जिनके लिए पहले पेंट टेक्नोलॉजी के ग्रेजुएट स्तर के पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के पाठ्यक्रमों में एम.टेक. और एम.एससी. प्रमुख हैं। पेंट टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम संचालित करने वाले प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, माटुंगा, मुंबई। रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर। यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, नॉर्थ महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी, जलगाँïव। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कोलकाता विश्वविद्यालय, कोलकाता। सेंटर फॉर एजुकेशन, सेंट्रल इलेक्ट्रो केमिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, कराईकुडी, तमिलनाडु।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika January 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika December 2025
Books for MPPSC Exam Preparation 2025 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान