फैशन मर्केंडाइजर कौन होता है ? इस क्षेत्र में कॅरियर की क्या संभावनाएँ हैं ?

आम और खास के बीच फैशनेबल दिखने के जुनून ने आज न सिर्फ फैशन डिजाइनरों की महत्ता बढ़ा दी है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैशन के जानकारों को एक नया प्लेटफार्म भी उपलब्ध कराया है। एक ऐसा प्लेटफार्म, जिसके माध्यम से न सिर्फ भारतीय फैशन विदेशों में धूम मचा रहा है बल्कि करोड़ों का कारोबार भी भारत आ रहा है। भारतीय फैशन उद्योग के इस विस्तार की इकलौती वजह है इसकी बेहतर मार्केटिंग और पैकेजिंग तथा इस काम को अंजाम देते हैं ऐसे प्रोफेशनल जो न सिर्फ यह पहचानते हैं कि कौनसा कपड़ा किस मिजाज का है बल्कि यह भी जानते हैं कि उसकी इंटरनेशनल मार्केट में सबसे ज्यादा माँग कहाँ है और उसे किस तरह से फायदे के लिए भुनाया जा सकता है। फैशन इंडस्ट्री के इन जानकार प्रोफेशनल्स को आज फैशन मर्केंडाइजर के रूप में पहचाना जाता है। फैशन मर्केंडाइजर बनने के लिए आप एक वर्षीय डिप्लोमा इन एपैरल मर्केंडाइजिंग या दो वर्षीय एडवांस डिप्लोमा इन एपैरल मर्केंडाइजिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप छह माह के डिप्लोमा इन मर्केंडाइजिंग कोर्स के तहत भी इस हुनर में पारंगत हो सकते हैं। फैशन मर्केंडाइजिंग के इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास है। रोजगार की बात करें तो इस क्षेत्र में रोजगार ही रोजगार है। आप चाहें तो किसी फैशन डिजाइनर या फिर किसी कपड़ा निर्माता कंपनी के साथ जुडक़र काम कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो फैशनेबल परिधानों की बिक्री के काम में भी हाथ आजमा सकते हैं। अनुभव एवं बेहतर नेटवर्क विकसित करने के बाद आप अपना स्वयं का एक्सपोर्ट या फैशन हाउस भी खोल सकते हैं। फैशन मर्केंडाइजिंग का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- भारतीय विदेश व्यापार संस्थान, एच-12, साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1, नई दिल्ली। फॉरेन ट्रेड डेवलपमेंट सेंटर, एन-5, साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1, नई दिल्ली।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika September 2026
Pratiyogita Nirdeshika October 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान