मैं डीजेइंग के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें ।

वर्तमान समय में युवाओं में जिस तरह से रॉक और फास्ट म्यूजिक के प्रति दीवानगी बढ़ रही है, उसे देखते हुए डीजेइंग या डिस्क जॉकी बनने की चाह भी युवाओं में साफ दिखाई देने लगी है। युवाओं के लिए डिस्क जॉकी वास्तव में एक सुनहरा भविष्य बन रहा है। डिस्क जॉकी बनने के लिए व्यक्ति में कई तरह की खूबियों का होना बहुत जरूरी है। जैसे संगीत की समझ, अलग-अलग संगीत को मिलाकर नया संगीत पैदा करने की कला, श्रोताओं को इकट्ठा करने के तरीके, श्रोताओं की पसंद को समझना, भीड़ को बाँधे रखने की कला आदि। इन सभी विशेषताओं के बावजूद आप संगीत के साथ कुछ न कुछ रचनात्मक कर पाने में भी सक्षम हों। क्योंकि दूसरे व्यवसाय की तरह डिस्क जॉकी के काम में भी उतार-चढ़ाव आता है। डीजेइंग या डिस्क जॉकी बनने के लिए किसी भी संस्थान से कोर्स करने के बाद आप किसी भी होटल, पब, क्लब और डिस्को में जॉब कर सकते हैं। वैसे तो डिस्क जॉकी कॉन्ट्रेक्ट पर काम करते हैं, लेकिन कुछ बड़े होटलों में स्थाई रूप से भी डिस्क जॉकी रखे जाते हैं। आप अपना म्यूजिक ग्रुप (बैंड) भी शुरू कर सकते हैं। होटल, क्लब, पब या पार्टी में आप अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। डीजेइंग कोर्स के लिए प्रायवेट इंस्टीट्यूट द्वारा एक महीने से लेकर तीन महीने तक के कोर्स चलाए जाते हैं। वहीं कुछ संस्थानों द्वारा साउंड इंजीनियरिंग में दो और तीन साल के डिप्लोमा और स्नातक डिग्री कोर्स भी चलाए जाते हैं। कई प्रायवेट डीजे ग्रुप इस कोर्स के लिए 3 से 4 सप्ताह की वर्कशॉप भी संचालित करते हैं। वर्कशॉप में डिस्क जॉकी बनने संबंधी महत्वपूर्ण बिन्दुओं के बारे में आपको ट्रेनिंग दी जाती है। डिस्क जॉकी एवं साउंड इंजीनियरी का कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थान इस प्रकार हैं- फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, लॉ कॉलेज रोड, पुणे। स्पिलिन्टर्स डीजे स्कूल, मुंबई। डीजे जैजी, बी-212 जनकपुरी, नई दिल्ली। सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, कोलकाता। स्कूल ऑफ ऑडियो इंजीनियरिंग, 3 राज सेंटर, टी नगर, चेन्नई ।

पत्रिका

Pratiyogita Nirdeshika July 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में
Pratiyogita Nirdeshika June 2026
Books for MPPSC Exam Preparation 2026 || विभिन्न परीक्षाओं हेतु उपयोगी 12 अंक मात्र 150 में

ब्लॉग

मार्गदर्शन

सामान्य ज्ञान